महिला विकास निगम क्या है?

What is Women's Development Corporation

महिला विकास निगम योजना देश के विभिन्न राज्यों में वर्ष 1986-87 में प्रारम्भ की गई थी। महिला विकास निगम (WDCs) महिलाओं के विकास में एक उत्प्रेरक की भूमिका ​का निर्वाह करती है। इसके प्रमुख कार्य क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराना, तकनीकी सलाह देना, महिलाओं द्यारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, महिला सहकारी संस्थाओं को प्रोत्साहित करना और उनको प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। यह महिला विकास निगम योजना आन्ध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य केन्द्र शासित राज्यों में संचालित की गई। वर्ष 1992-93 में इस योजना को राष्ट्रीय विकास परिषद् (NDC) की अनुशंसा पर अन्य राज्यों को स्थान्तरित कर दिया गया।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : mahila vikas nigam kya hai