मैन बुकर पुरस्कार 2019 विजेता का नाम क्या है?

(A) एना बर्न्स
(B) अरविंद अडिगा
(C) नायपॉल
(D) जोखा अल्हार्थी

Answer : जोखा अल्हार्थी (Jokha Alharthi)

मैन बुकर पुरस्कार 2019 विजेता नाम की जोखा अल्हार्थी (Jokha Alharthi) है। यह पुरस्कार पाने वाली जोखा अरबी भाषा की पहली लेखिका हैं। उनकी किताब 'कैलेस्टियल बॉडीज' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। यह कहानी तीन बहनों और एक मरुस्थली देश की है जो दासता के अपने इतिहास से उबर कर आधुनिक विश्व के साथ तालमेल करने की जद्दोजहद करता है। वह पुरस्कार में मिली 50,000 पाउंड की राशि को ब्रिटेन की अनुवादक मैरीलिन बूथ के साथ साझा करेंगी। बुकर पुरस्कार कॉमनवेल्थ या आयरलैंड के नागरिकों की ओर से लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर साल दिया जाता है। वर्ष 2008 का पुरस्कार भारतीय लेखक अरविंद अडिगा को दिया गया था। बतादें कि अडिगा समेत 5 बार यह पुरस्कार भारतीय मूल के लेखकों को मिला है, जिसमें वी एस नायपॉल, अरुंधति राय, सलमान रश्दी और किरण देसाई आदि शामिल है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान बुकर पुरस्कार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Main Bukar Puraskar 2019 Vijeta