मैं तो एक भारतीय नगाड़ा हूं किसने कहा था?

(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) महात्मा गांधी
(C) सरोजिनी नायडु
(D) एनी बेसेंट

Question Asked : Uttar Pradesh BEO Exam 2020

Answer : एनी बेसेंट

Explanation : 'मैं तो एक भारतीय नगाड़ा हूं, जिसका कार्य सोते हुए को जगाना है ताकि वे अपनी मातृभूमि के लिए जागें और कार्यरत हो सके'? यह एनी बेसेंट ने कहा था। एनी बेसेंट का जन्म 1847 को लंदन के एक आयरिश परिवार में हुआ। सन 1882 में वे 'थियोसॉफिकल सोसायटी' की संस्थापिका 'मैडम ब्लावत्सकी' के संपर्क में आईं और पूर्ण रूप से संत संस्कारों वाली महिला बन गईं। सन् 1889 में उन्होंने घोषणा कर स्वयं को 'थियोसाफिस्ट' घोषित किया और शेष जीवन भारत की सेवा में अर्पित करने की घोषणा की। 1893 को वे भारत आईं और काशी को अपना केंद्र बनाया। उन्होंने 1898 में वहीं 'सेंट्रल हिंदु कॉलेज' की स्थापना की। सामाजिक बुराइयों जैसे बाल विवाह, जातीय व्यवस्था, विधवा विवाह आदि को दूर करने के लिए 'ब्रदर्स ऑफ सर्विस' नामक संस्था बनाई। वह भारत की आजादी को भारत के आध्यात्मिक पुनर्जन्म की पहली शर्त मानती थी, इसलिए उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लिया, 1916 में उन्होंने अपने होमरुल लीग आंदोलन की शरुआत की तथा 1917 में वह कांग्रेस की अध्यक्ष भी चुनी गईं। उन्होंने दो पत्रिकाएं 'न्यू इंडिया दैनिक' तथा 'द कॉमन व्हील साप्ताहिक' प्रकाशित की जो उनके आंदोलन के प्रचार में काफी कारगर साबित हुईं।
Tags : एनी बेसेंट
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Main To Ek Bhartiya Nagada Hoon Kisne Kaha Tha