मैथान, बाल पहाडी एवं तिलैया बांध किस नदी पर है?

(A) दामोदर नदी
(B) बराकर नदी
(C) कोनार नदी
(D) बोकारो नदी

Answer : बराकर नदी

Explanation : मैथन, बाल पहाड़ी एवं तिलैया बांध बराकर नदी पर स्थित है। जिससे बिजली का उत्पादन किया जाता है। झारखंड की बरसाती नदी, जो छोटानागपुर के पठार से निकलकर हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और मानभूम में जाकर दामोदर नदी में मिल जाती है। यह बरसात में उमड़कर बहती है और फिर मंद गति से अपना अस्तित्व बनाए रहती है। इस नदी का उल्लेख बौद्ध एवं जैन धार्मिक ग्रंथों में हुआ है। गिरिडीह के नजदीक इस नदी के तट पर बराकर नामक स्थान है, जहाँ जैन मंदिर है। मैथन के पास बराकर नदी के तट पर कल्याणेश्वरी नामक देवी का मंदिर है।
Tags : मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Maithan Bal Pahadi Evan Tilaiya Bandh Kis Nadi Par Hai