मैती आंदोलन किससे संबंधित है?

(A) पर्यावरणीय संरक्षण हेतु भावनात्मक आंदोलन
(B) जमीदारों द्यारा शोषण होना
(C) अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध होना
(D) लगान का बहिष्कार करना

Answer : पर्यावरणीय संरक्षण हेतु भावनात्मक आंदोलन

Explanation : मैती आंदोलन पर्यावरणीय संरक्षण हेतु भावनात्मक लगाव से संबंधित है। वर्ष 1994 में कल्याण सिंह रावत ने उत्तराखंड के निर्वनीकृत पहाड़ों को पुन: हरा भरा करने के लिए 'मैती' आंदोलन चलाया। यह आंदोलन उत्तराखंड की महिलाओं पर आधारित है। उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषा में मैती का अर्थ मायका यानि मां का घर है। इस आंदोलन में कुवांरी कन्याऐं पौधों की बेरन तैयार करती है तथा विवाह की तिथि के दिन किसी निर्धारित वन क्षेत्र में स्मृति के रूप में इसका रोपण कर देती है।

इस आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने ग्वालदम के एक गांव में वहां की कुवांरी कन्याओं को संगठित करके इस आंदोलन का शुभारंभ किया। कालान्तर में यह संगठन लोकप्रिय होता गया और अब उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मैती संगठन की हजारों शाखाऐं कार्यशील हैं। इस संगठन का अपना कोष होता है जिसे वृक्षारोपण पर खर्च किया जाता है। मैती संगठन की अध्यक्षा को बड़ी दीदी के नाम से संबोधित किया जाता है।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी मैती आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maiti Andolan Kisse Sambandhit Hai