मैन बुकर पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

Who gave Man Booker Award 2021

(A) जोखा अल्हार्थी
(B) डगलस स्टुअर्ट
(C) डेमन गलगुट
(D) ओल्गा टोकर्कज़ुक

man-booker

Answer : डेमन गलगुट (Damon Galgut)

Explanation : मैन बुकर पुरस्कार 2021 दक्षिण अफ्रीका के उपन्यासकार डेमन गलगुट (Damon Galgut) को दिया गया। उन्होंने अपने उपन्यास 'द प्रॉमिस' के लिए 2021 का बुकर पुरस्कार (Booker Prize 2021) 3 नवंबर 2021 को जीता। डेमन को उनकी पिछली दो पुस्तकों के लिए चुना गया था, जिसमें से उन्हें रंगभेद के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक श्वेत परिवार के चित्रण के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों के लिए चुना गया। बता दें कि डेमन को इससे पहले 2003 और 2010 में दो बार शॉर्टलिस्ट किया गया था। 'द प्रॉमिस' डेमन गलगुट की नौवीं पुस्तक है, जिसे पहले से ही स्वार्ट परिवार के अपने खतरनाक और धूमिल मजाकिया चित्र के लिए आलोचकों से सराहना मिल चुकी थी। सनद रहे कि बुकर पुरस्कार कॉमनवेल्थ या आयरलैंड के नागरिकों की ओर से लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर साल दिया जाता है। अबतक यह पुरस्कार 5 भारतीय मूल के लेखकों को मिला है, जिसमें वी एस नायपॉल, अरुंधति राय, सलमान रश्दी, किरण देसाई और अरविंद अडिगा शामिल है। मैन बुकर पुरस्कार के विजेता को 50,000 पाउंड (43.92 लाख रुपए) की पुरस्कार राशि दी जाती है।
Tags : पत्रकारिता पुरस्कार और सम्मान बुकर पुरस्कार
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Man Booker Puraskar 2021 Kise Diya Gaya