मानव भ्रूण का विकास कितने दिनों में होता है?

(A) 2—4 सप्ताह
(B) 1—8 सप्ताह
(C) 2—8 सप्ताह
(D) 2—6 सप्ताह

Answer : 2–8 सप्ताह

Explanation : भ्रूणकाल (Embryo) जन्म से पूर्व की अवस्था की दूसरी उपअवस्था भ्रूणकाल है। गर्भाधान के 2 सप्ताह बाद से 10 सप्ताह तक की अवस्था को भ्रूण काल कहते हैं। जैसे-जैसे भ्रूण का विकास होता है उसके आसपास पानी की थैली (एम्नियोटिक सेक) बनने लगती है जो उसके लिए तकिये का काम करती है। इसी दौरान एक प्लेजेन्टा (एक गोल डिस्क के समान ओर्गन) भी बनने लगता है, यह माँ और शिशु (भ्रूण) को जोड़ता है जिससे माँ के पोषक तत्व शिशु को मिलते हैं। डिंबकाल के बाद 2 माह की अवस्था विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवस्था के प्रमुख विकास इस प्रकार हैं :
(A) भ्रूण सूक्ष्म मानव का स्वरूप ग्रहण करने लगता है।
(B) समस्त प्रमुख विकास आरंभ होते है इनका क्रम इस प्रकार होता है– सिर के क्षेत्र के विकास पहले और धड़ के क्षेत्र के बाद में होता है।
(C) भ्रूण गर्भ में घूमने लगता है।
(D) अपरा आहार नाल तथा शिशु उल्ब दिल्ली का निर्माण हो जाता है जो शिशु को पोषण प्रदान करते हैं व उसकी रक्षा करते हैं।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manav Bhrun Ka Vikas Kitne Dinon Mein Hota Hai