मानव शरीर किन पांच तत्वों से बना है?

(A) पृथ्वी, अग्नि, आकाश, गैस और जल
(B) वायु, पृथ्वी, अग्नि, आकाश और जल
(C) गैस, भूमि, अग्नि, आकाश और जल
(D) वायु, पृथ्वी, अग्नि, भूमि और जल

Question Asked : UPSC Assistant Commandant Exam 2021

Answer : वायु, पृथ्वी, अग्नि, आकाश और जल

Explanation : मानव शरीर पांच तत्वों 'वायु, पृथ्वी, अग्नि, आकाश और जल' से बना है। प्राचीन भारतीय दार्शनिकों के अनुसार, पंचतत्व में वायु, पृथ्वी, अग्नि, आकाश और जल शामिल हैं। उनके अनुसार, सजीव और निर्जीव दोनों का निर्माण इन्हीं पंचतत्वों से मिलकर होता है। इस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ पाँच तत्व है। जिन तत्वों, धातुओं और अधातुओं से पृथ्वी (धरती) बनी उन्हीं से हमारे भौतिक शरीर की भी रचना हुई है। यही कारण है कि आयुर्वेद में शरीर को निरोग और बलशाली बनाने के लिए धातु के भस्मों का प्रयोग किया जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manav Sharir Kin Panch Tatvo Se Bana Hai