मनमोहन सिंह की आयु कितनी है?

(A) 70 वर्ष
(B) 81 वर्ष
(c) 88 वर्ष
(D) 92 वर्ष

Answer : 88 वर्ष

Explanation : मनमोहन सिंह की आयु 88 वर्ष है। इनका जन्म दिन 26 सितंबर 1932 में पाकिस्तान में 'गाह' नामक गांव में हुआ था। गाह अब पाकिस्तान के पंजाब सूबे में स्थित है। देश विभाजन के पश्चात् उनका परिवार अमृतसर आ गया था। वह भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले पहले सिख हैं। वह 72 वर्ष के उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। डॉ. मनमोहन सिंह का प्रधानमंत्री का कार्यकाल 22 मई, 2004 से शुरू हुआ था। वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे। साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिला। जिसके बाद नरेद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद के लिए चुने गए।

डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी में पास की थी। 1952 में पंजाब विश्वविद्यालय से बी.ए. अर्थशास्त्र (ऑनस), 1954 में एम.ए. और 1957 में लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र परीक्षा पास की थी। यूनिवर्सिटीज ऑफ ऑक्सफोर्ड से डी.फिल किया था। आपको बता दें, अपने राजनीतिक जीवन में मनमोहन सिंह वर्ष 1991 से भारत के संसद के ऊपरी सदन (राज्‍यसभा) के सदस्‍य रहे हैं, जहां वह वर्ष 1998 और 2004 के दौरान विपक्ष के नेता थे। मनमोहन सिंह को 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पीवी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री काल में वित्त मंत्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों का श्रेय भी दिया जाता है।
Tags : प्रधानमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manmohan Singh Ki Age