मनमोहन सिंह कितने साल प्रधानमंत्री रहे?

(A) 3 साल
(B) 5 साल
(c) 10 साल
(D) 15 साल

Answer : 10 साल

Explanation : मनमोहन सिंह 10 साल भारत के प्रधानमंत्री रहे। वह भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले पहले सिख हैं। वह लगातार दो बार 22 मई, 2004 से 22 मई, 2009 और 22 मई, 2009 से 17 मई 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। इस तरह वह पूरे 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म अत्यंत ही गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन तथा दृढ़ निश्चय और ईमानदारी के बल पर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। इनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह नामक स्थान पर हुआ था। इनका बचपन वहीं बीता। इनके घर के नीचे एक पीपल का पेड़ था जहाँ बैठकर डॉक्टर साहब लालटेन की रोशनी में पढ़ाई किया करते हैं। देश विभाजन के पश्चात् उनका परिवार अमृतसर आ गया।

डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्रथम श्रेणी में पास की थी। 1952 में पंजाब विश्वविद्यालय से बी.ए. अर्थशास्त्र (ऑनस), 1954 में एम.ए. और 1957 में लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र परीक्षा पास की थी। यूनिवर्सिटीज ऑफ ऑक्सफोर्ड से डी.फिल किया था। आपको बता दें, अपने राजनीतिक जीवन में मनमोहन सिंह वर्ष 1991 से भारत के संसद के ऊपरी सदन (राज्‍यसभा) के सदस्‍य रहे हैं, जहां वह वर्ष 1998 और 2004 के दौरान विपक्ष के नेता थे। मनमोहन सिंह को 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पीवी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री काल में वित्त मंत्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों का श्रेय भी दिया जाता है।
Tags : प्रधानमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manmohan Singh Kitne Saal Pradhanmantri Rahe