मनुष्य के कितने दांत जीवन में दो बार विकसित होते हैं?

(A) 4 दांत
(B) 12 दांत
(C) 20 दांत
(D) 28 दांत

Answer : 20 दांत

Explanation : मनुष्य के 20 दांत जीवन में दो बार विकसित होते हैं। दांत का जो अंश दिखाई देता है, वह श्वेत रंग का कड़ा तथा एनैमल चढ़ा हुआ होता है। शिशु जब जन्म लेता है तब उसके मुख में दांत नहीं होते हैं परन्तु छठे महीने से डेढ़ वर्ष की आयु तक उसके दूध के दांत निकल आते हैं। 6 वर्ष की आयु होते-होते दूध के दांत गिरने तथा नये एवं स्थायी दांत निकलने लगते हैं, इनमें अगले दस सबसे पहले तथा पिछले दांत सबसे बाद में गिरते हैं तथा निकलते हैं। स्थायी दांतों की कुल संख्या 32 होती है परन्तु किसी-किसी के मुख में 28 या 30 ही दांत पाये जाते हैं। मनुष्य के दोनों जबड़ों में चार प्रकार के दांत पाये जाते हैं–
1. कृन्तक या छेदक दंत (इनसाइजर्स)- यह भोजन को पकड़ने काटने या कुतरने का कार्य करता है। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 4 होती है।
2. भेदक या रतनक (कैनाइन्स)- ये नुकीले होते हैं और भोजन को चीरने और फाड़ने का कार्य करते हैं। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 2 होती है।
3. अग्र चवर्णक दंत (प्रीमोलर्स)- ये किनारे पर चपटे, चौकोर व रेखादार होते हैं। इनका कार्य भोजन कुचलना या चबाना है।प्रत्येक जबड़े में इनके संख्या चार होती है।
4. चवर्णक दंत (मोलर्स)- इनके सिर चौरस व तेज धार युक्त होते हैं। इनका मुख्य कार्य भोजन को पीसना है। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 6 होती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manushya Ke Kitne Dant Jeevan Mein Do Baar Viksit Hote Hain