मार्को पोलो किस लिए विख्यात है?

(A) ग्रीनलैंड की खोज करने
(B) चीन, भारत और एशिया की यात्रा करने
(C) गुड होप केप का चक्कर लगाने
(D) कनाडा की खोज करने

Answer : चीन, भारत और एशिया की यात्रा करने

Explanation : मार्को पोलो (1254-1324) वेनिस (इटली) का व्यापारी, खोजकर्ता और राजदूत था। उसका जन्म वेनिस गणराज्य में मध्य युग के अंत में हुआ था। अपने पिता, निकोलस पोलो (Niccolò) और अपने चाचा, मातेयो (Matteo), के साथ वह रेशम मार्ग की यात्रा करने वाले सर्वप्रथम यूरोपियनों में से एक था। जिसने स्थलमार्ग के द्वारा भारत, चीन तथा एशिया के अन्य देशों की यात्रा की थी। उसने अपनी यात्रा 1272 में लाइआसुस बंदरगाह (आर्मेनिया) से प्रारंभ की थी। जिसका विवरण इसने अपनी पुस्तक 'बुक ऑफ द मारवेल्स ऑफ द वर्ल्ड' में किया है। यह मंगोल शासक कुबलई खान से भी मिला था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Marco Polo Kis Liye Vikhyat Hai