मार्शल आर्ट की शुरुआत कहाँ से हुई?

(A) चीन
(B) जापान
(C) भारत
(D) इटली

Answer : भारत

Explanation : मार्शल आर्ट की शुरुआत भारत से हुई। यानि इस खेल का जन्मदाता भारत ही है। वर्तमान में मार्शल आर्ट खेल में चीन और जापान के खिलाडि़यों का बोलबाला जरूर है, लेकिन यह खेल भारत से ही बुद्ध सन्यासियों के जरिए एशियन देशों में फैला है। मार्शल आर्ट (Martial Art) स्वस्थ रहने तथा आत्मरक्षा के लिए बेहतरीन माध्यम है। भारत में पहले जानवरों से सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का इस्‍तेमाल किया जाता था। शुरुआत में कुछ लोगों को ही यह कला सिखाई जाती थी। भारत में मार्शल आर्ट थोड़ा झुककर लड़ने वाली कला थी, मगर चीन जाते जाते इसने सीधे खड़े होकर लड़ने वाली कला का रूप ले लिया। मार्शल आर्ट के प्रत्येक स्टाइल की अपनी कुछ विशेष टेक्नीक्स होती हैं, जो आत्मरक्षा के समय प्रयोग होती हैं। वही कुछ लोग इसे व्यायाम के तौर भी करते है।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Martial Arts Ki Shuruat Kahan Se Hui