मैरी कॉम का पूरा नाम क्या है?

Answer : मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (Mangte Chungneijang Mary Kom)

Explanation : मैरी कॉम का पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (Mangte Chungneijang Mary Kom) है। मेरीकॉम का जन्म मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मोइरंग लमखाई गांव में हुआ था। उनके माता-पिता खेती करते थे। मेरीकॉम भी अपने माता-पिता के साथ खेती के काम में मदद करती थीं। तीन भाई-बहनों में मेरीकॉम सबसे बड़ी थीं। उनकी एक छोटी बहन और एक भाई है। मेरीकॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीते हैं। उन्होंने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018 में स्वर्ण पदक जीते। जबकि 2001 में रजत और 2019 में कांस्य पदक जीता। मेरीकॉम ने एशियन चैंपियनशिप में अब तक 7 पदक जीते हैं। उन्होंने 2003, 2005, 2010, 2012 और 2017 में स्वर्ण पदक जीते। जबकि 2008 और 2021 में रजत पदक जीतने में सफल हुईं। वे एशियन खेल में दो मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और 2010 में कांस्य पदक जीता। जबकि 2018 गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mary Kom Ka Pura Naam Kya Hai