मेरी कॉम ने कितनी बार स्वर्ण पदक ओलंपिक में जीता है?

(A) एक बार
(B) दो बार
(C) तीन बार
(D) एक बार भी नहीं

Answer : एक बार भी नहीं

Explanation : मेरी कॉम ने अभी तक कोई स्वर्ण पदक ओलंपिक में नहीं जीता है। उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। अब वे दूसरी बार टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। मेरीकॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीते हैं। उन्होंने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018 में स्वर्ण पदक जीते। जबकि 2001 में रजत और 2019 में कांस्य पदक जीता। मेरीकॉम ने एशियन चैंपियनशिप में अब तक 7 पदक जीते हैं। उन्होंने 2003, 2005, 2010, 2012 और 2017 में स्वर्ण पदक जीते। जबकि 2008 और 2021 में रजत पदक जीतने में सफल हुईं। वे एशियन खेल में दो मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और 2010 में कांस्य पदक जीता। जबकि 2018 गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। मुक्केबाजी में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार मैरी कॉम को कई पुरस्कारों से नवाज चुकी हैं। वर्ष 2003 में मैरीकॉम को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था और 2006 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। 29 जून 2009 को उन्हे भारतीय खेलों का सबसे बड़ा परस्कार राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mary Kom Ne Kitni Bar Swarn Padak Olympic Me Jita Hai