मौसम विज्ञान का संस्थापक किसे माना जाता है?

(A) हेनरी फ्रांसिस ब्लैनफर्ड
(B) अरस्तु
(C) प्लेटो
(D) सुकरात

Answer : अरस्तु (Aristotle)

मौसम विज्ञान का संस्थापक अरस्तु (Aristotle) को माना जाता है। 350 ईसा पूर्व में, अरस्तु ने मौसम विज्ञान पर लिखा था। इसलिए अरस्तु को मौसम विज्ञान के संस्थापक माना जाता है। मौसम विज्ञान (Meteorology) में वायुमण्डल के मौसम की प्रक्रिया एवं मौसम का पूर्वानुमान का अध्ययन किया जाता है। मौसम विज्ञान का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। इसमें सबसे अधिक उन्नति बीसवीं शती के उत्तरार्ध में कम्प्यूटर के इस्तेमाल से हुई। मौसम विज्ञान के अध्ययन में पृथ्वी के वायुमण्डल के कुछ चरों (variables) का प्रेक्षण बहुत महत्व रखता है; ये चर हैं - ताप, हवा का दाब, जल वाष्प या आर्द्रता आदि। इन चरों का मान व इनके परिवर्तन की दर (समय और दूरी के सापेक्ष) बहुत हद तक मौसम का निर्धारण करते हैं।
Tags : भारत मौसम विज्ञान विभाग
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mausam Vigyan Ka Sansthapak Kise Mana Jata Hai