मिजोरम में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) सिंध नदी
(B) सेरलूई नदी
(C) बेतवा नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : सेरलूई नदी

Explanation : मिजोरम में चिमतूइपूई, तवांग, तूइरीयल, तूत, तलोंग, सेरलूई, तलाउ, मेंगपूई आदि नदियां बहती हैं। मिजोरम राज्य में प्रवाहित सबसे बड़ी नदी चिमतूइपूई अर्थात् कलादना है। इसका उद्गम म्यांमार में होता है। अन्य नदियां हैं— तवांग, तूइरीयल, तूत, तलोंग, सेरलूई, तलाउ, मेंगपूई इत्यादि। भारत को नदियों के देश कहां जाता है। यहां मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ यानि अपवाह तंत्र हैं– उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा कावेरी महानदी आदी नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mizoram Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai