मोहाली हॉकी स्टेडियम का नया नाम क्या है?

Answer : बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम

Explanation : मोहाली हॉकी स्टेडियम का नया नाम बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम है। मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नया नाम 25 मई 2021 को महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया जो उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर किया गया। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी महान खिलाड़ी का 96 वर्ष की उम्र में 25 मई 2020 को निधन हो गया था और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आधिकारिक रूप से स्टेडियम का नाम बदलने की घोषणा पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की। बलबीर सिंह सीनियर के ओलंपिक के पुरूष हॉकी फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का विश्व रिकार्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक के स्वर्ण पदक मैच में नीदरलैंड पर भारत की 6-1 से जीत के दौरान पांच गोल दागे थे। उन्हें 1957 में पद्म श्री से नवाजा गया था।
Related Questions
Web Title : Mohali Hockey Stadium Ka Naya Naam Kya Hai