मोकासा शब्द का अर्थ था?

(A) मंदिरों को दिया गया भूमि अनुदान
(B) नगद वेतन के बदले दिया गया भूमि-अनुदान
(C) धर्मार्थ भूमि अनुदान
(D) जन्मस्थान में दिया गया भूमि अनुदान

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2008]

Answer : नगद वेतन के बदले दिया गया भूमि-अनुदान

मोकासा, जागीर, संरजाम संज्ञायें उन भू-अभिहस्तांकनों के लिये प्रयुक्त होती थी जो मराठों के अंतर्गत सैनिक सेवाओं के एवज में प्रदान दिये जाते थे। यद्यपि मोकासा प्रशासनिक तथा सैनिक सेवाओं के बदले में प्रदान किया जाने वाला भू-अभिहस्तांकन था किंतु अधिकांशत: यह सैनिक सेवाओं के बदले प्रदान किया जाता था। सिद्धांतत: यह अस्थाई तौर पर प्रदान किये जाते थे, कितु व्यवहारत: रूप में मोकासादार की शक्तियां मध्यकालीन राजस्व अधिकारी मामलातदार के बराबर ही थी। मोकासा राजनैतिक उद्देश्यों से शिवाजी ने बंद करवा दिया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mokasa Shabd Ka Arth Tha