मोनालिसा पेंटिंग किसने बनाई थी?
(A) लिओनार्दो दा विंची
(B) विन्सेंट वॉन गॉग
(C) पब्लो पिकासो
(D) राफेल
Answer : लिओनार्दो दा विंची (Leonardo da Vinci)
Explanation : मोनालिसा पेंटिंग लिओनार्दो दा विंची (Leonardo da Vinci) ने बनाई थी। जिनका जन्म इटली के फ्लोरेंस शहर के पूर्व दिशा में स्थित विंची नामक एक छोटे से कस्बे में वर्ष 1450 को हुआ था। मोनालिसा एक विचारमग्न स्त्री का चित्रण है जो अत्यन्त हल्की मुस्कान लिये हुए है। यह विश्व की सम्भवत: सबसे प्रसिद्ध पेटिंग है जो पेंटिंग और दृश्य कला की पर्याय मानी जाती है। इटली चित्रकार लियोनार्दो द विंची ने मोना लिजा नामक यह तस्वीर 1503-1506 के बीच बनाई थी। यह तस्वीर फ्लोरेंस के एक गुमनाम से व्यापारी फ्रांसेस्कों देल जियोकॉन्डों की पत्नी लीजा घेरार्दिनी को देखकर बनाई गई है। यह छवि फ्रांस के लूविरे संग्रहालय में माना लिजा की पेंटिंग केवल 21 इंच लंबी और 30 इंच चौड़ी है। तस्वीर के बचाए रखने के लिए यह एक खास किस्म के शीशे के पीछे रखी गई है जो ना तो चमकता है और ना टूटता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams