मोंटेगू-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव किससे संबंधित था?

(A) सामाजिक सुधार
(B) शैक्षिक प्रशासन में सुधार
(C) पुलिस प्रशासन में सुधार
(D) सांविधानिक सुधार

Answer : सांविधानिक सुधार

Explanation : मोंटेगू-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव सांविधानिक सुधार से संबंधित था। मोंटेगू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट तत्कालीन भारत सचिव मोंटेगू तथा वायसराय चेम्सफोर्ड के विचार विमर्श के उपरांत वर्ष 1918 में जारी की गई। इस रिपोर्ट में व्यापक संवैधानिक सुधारों की घोषणा की गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर 1919 का भारत शासन अधिनियम बनाया गया। यह 1947 ई. तक भारतीय संवैधानिक कानून का आधार बना रहा। वर्ष 1919 के अधिनियम की कुछ विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं –
• प्रांतों को आंशिक उत्तरदायित्व
• विकेंद्रीकरण की नीति
• अधिक प्रतिनिधिक तथा प्रभावकारी केंद्रीय व्यवस्थापिका
• सांप्रदायिक मताधिकार का विस्तार
• भारत सचिव तथा ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में कमी
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Montagu Chelmsford Prastav Kisse Sambandhit Tha