मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?

(A) पासर डोमिस्टिकस (Passer Domesticus)
(B) पावो क्रिस्टेटस (Pavo Cristatus)
(C) कोलुंबिदाए (Columbidae)
(D) कोर्वस (Corvus)

peacock

Answer : पावो क्रिस्टेटस (Pavo Cristatus)

Explanation : मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस (Pavo Cristatus) है। मोर 20 साल तक जीवित रह सकता है। इसका वजन 4 से 6 किलोग्राम होता है, जबकि जन्म के समय मोर के बच्चों का वजन 103 ग्राम होता है। मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। यह बहुत अधिक ऊंचाई या लंबी दूरी तक उड़ नहीं सकता है। मोर झुंड में रहना पसंद करता है। यह सर्वभक्षक पक्षी है और मुख्य रूप से भारत, बर्मा और श्रीलंका में पाया जाता है। इसकी खूबसूरत रंग-बिरंगी पूंछ में लगभग 150 पंख होते हैं। मोरनी नर मोर से काफी छोटी, तकरीबन 1 मीटर लंबी होती है। मोर के बच्चे जन्म से ही चलने-फिरने लगते है। नर मोर जन्म से छह महीने तक मादा मोर की तरह होते हैं, उसके बाद उनमें बदलावा आना शुरू होता है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी वैज्ञानिक नाम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mor Ka Vaigyanik Naam Kya Hai