मोर पंख से क्या बनता है?

(A) सिहासन
(B) पंखा
(C) नृत्य पोशाक
(D) कालीन

peacock

Answer : दक्षिण कोरिया

Explanation : मोर पंख बहुत पवित्र और शक्तिशाली होता है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट पर मोर पंख को सौभाग्य और धर्म में शुभता का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, असुरों से खुद को बचाने के लिए, देवी-देवताओं ने मोर के पंखों का आश्रय लिया। मोर पंख में सभी देवी देवताओं और नौ ग्रहों का वास माना गया है। किसी जमाने में इन्हीं मोर पंखों की कलम बनाकर ग्रंथ रच दिए जाते थे। महाकवि कालिदास ने महाकाव्य मेघदूत में मोर को सर्वोच्च स्थान दिया है। मुगल बादशाहों ने ऐसा तख्त बनवाया था, जो मोरपंख जैसा दिखता था। इसी तख्त पर हीरे मोती जड़े थे। तख्त को नाम भी दिया था 'तख्त ए ताउस'। अरबी में मोर को ताउस कहते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सबसे बड़ा दर्जा प्राप्त करने वाले मोरपंख को ग्रीक लोग स्वर्ग तथा सितारों की निगाह से जोड़ते हैं।

एशिया के बहुत से देशों में मोरपंखों को अध्यात्म के साथ जोड़ा जाता है। उसे धीरज, प्रेम, प्रतिष्ठा और स्नेह का सूचक मानते हैं। बौद्ध धर्म में मोर जब पंखों को खोल देता है, तो उसके खुले पंखों को विचारों और मान्यताओं के खुलेपन का प्रतीक माना जाता है। ईसाई मोरपंख को अमरता से जोड़ते हैं। इस्लाम में मोरपंख को जन्नत के दरवाजों से बाहर अद्वितीय शाही बगीचे जैसा मानते हैं। एक विशेष बात यह भी है कि मोर पक्षी का मूल स्थान भारत ही रहा है। सर्वप्रथम सिकंदर इस पक्षी को भारत से यूनान ले गया, फिर दुनिया के कई देशों में मोर का आगमन हुआ। मोर को बरसात का मौसम अतिप्रिय होता है। इसी मौसम में वह मोरनी को रिझाने के लिए मनमोहक नृत्य करता है। खूबसूरती से परे सफेद मोर भी भारत में ही पाए जाते हैं।
Tags : मोर
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mor Pankh Se Kya Banta Hai