मोतीलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था?

(A) 16 दिसंबर 1822
(B) 6 मई 1861
(C) 20 जून 1925
(D) 5 फरवरी, 1931

Answer : 6 मई 1861

Explanation : मोतीलाल नेहरू का जन्म 6 मई 1861 को आगरा में हुआ था। वे इलाहाबाद में आनंद भवन में आकर बस गए, जिसे 'एबोड ऑफ जॉय' भी कहा जाता था। बाद में उन्होंने इस भवन को कांग्रेस को समर्पित कर दिया और इसे 'स्वराज भवन' कहा जाने लगा। पेशे से वकील मोतीलाल नेहरू एक निष्ठावान राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन भारत की स्वतंत्रता को समर्पित कर दिया। गांधीजी के निकट सहयोगी नेहरू एक समर्पित कांग्रेसी थे, जिन्होंने कई वर्ष जेल में काटे और अपने पुत्र जवाहरलाल नेहरू के साथ भी जेल में रहे। जब जवाहरलाल बड़े हुए और राजनीति में आ गए, तो पिता-पुत्र का राजनीतिक और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में एक-दूसरे को सहयोग देना और प्रभावित करना चर्चा का विषय बना रहता था। मोतीलाल नेहरू एक समर्पित स्वराजवादी तथा पार्टी के सचिव थे। वे और सी.आर. दास कांग्रेस में रहकर तथा असहयोग एवं अहिंसा का सिद्धांत अपनाकर पार्टी की सेवा करते रहे। मोतीलाल का निधन 5 फरवरी, 1931 को इलाहाबाद में हुआ।
Tags : मोतीलाल नेहरू सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Motilal Nehru Ka Janm Kab Hua Tha