मृतक घाटी (Death Valley) जानी जाती है?

(A) अत्यधिक उष्णता के लिए
(B) अत्यधिक ठंड के लिए
(C) असमान्य गहराई के लिए
(D) अत्यधिक लवणता के लिए

Question Asked : UPPSC 2005

Answer : अत्यधिक उष्णता के लिए

मृतक घाटी अत्यधिक उष्णता के लिए जानी जाती है। उत्तरी अमेरिका में सबसे गर्म जलवायु दक्षिण पश्चिम स्थित मृतघाटी (Death Valley) में पाई जाती है। जहां ग्रीष्मकालीन तापमान 55-56°C तक पहुंच जाता है। अत: मृतघाटी उष्णता के लिए प्रसिद्ध हैं। मृतक घाटी की गहराई और आकार उसके गर्मियों के तापमान को प्रभावित करते हैं। यह घाटी समुद्र तल से 282 फीट (86 मी॰) नीचे एक लंबे, संकरे बेसिन के रूप में है जबकि इसके चारों ओर ऊंची तथा सीधी खड़ी पर्वत श्रृंखलाएं मौजूद हैं। स्पष्ट, शुष्क हवा और पेड़-पौधों के आभाव के कारण सूरज की गर्मी इसकी रेगिस्तानी सतह को काफी गरम कर देती है। गर्मियों की रात में भी ज्यादा राहत नहीं मिलती है क्योंकि रात का तापमान केवल 86 से 95 °फ़ै (30 से 35 °से.) सीमा तक ही गिरता है। इस घाटी में अत्यंत गरम हवा बहती रहती है जिसके कारण तापमान काफी अधिक हो जाता है।
Tags : ऑस्ट्रेलिया भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mritak Ghati Jani Jati Hai