मुगल प्रशासन के दौरान जिले को किस नाम से जाना जाता था?
(A) अहर
(B) विश्वास
(C) सूबा
(D) सरकार
Question Asked : [Uttarakhand PCS (Pre) GS 2004-05]
मुगल काल की स्थापना से पूर्व उत्तरी भारत में सरकार नामक प्रशासनिक इकाई की उत्पत्ति हो चुकी थी। अकबर ने इस व्यवस्था में कुछ सुधार किये। उसने अपने साम्राज्य के सभी सूबों को सरकारों (जिलों) में विभाजित किया। प्रांतों (सूबों) का जिलों (सरकारी) में विभाजन प्रशासनिक एवं वित्तीय आवश्यकता के कारण किया गया था। 1600 के लगभग अकबर के साम्राज्य में (अहमदनगर को छोड़कर) 124 सरकारें थी। प्रत्येक सरकार में निम्नलिखित प्रमुख अधिकारी होते थे – फौजदार, अमल गुजार या आमिल, काजी, वितिकची, खजानदार तथा कोतवाल। सरकार का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी फौजदार होता था, उसकी नियुक्ति सम्राट करता था।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams