मुगल साम्राज्य में नील उत्पादन का सबसे प्रसिद्ध क्षेत्र कौन था?

(A) लाहौर
(B) मालवा
(C) गुजरात
(D) बयाना

Question Asked : MPPSC (Pre) Opt. History 2008

Answer : बयाना

Explanation : मुगल साम्राज्य में नील उत्पादन का सबसे प्रसिद्ध क्षेत्र बयाना (Bayana) था। बयाना आधुनिक राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। प्राचीन काल मे इसे बाणपुर कहा जाता था, जिसका संबंध बाणाुसर तथा उसकी पुत्री उमा से बताया जाता है। बयाना मुगलकाल में नील की खेती के लिए प्रसिसद्ध था। यहां सर्वश्रेष्ठ किस्म की नील का उत्पादन होता थाा, जबकि घटिया किस्म की नील का उत्पादन दोआब, खुर्जा एवं कोइल में होता था। बयाना की नील भारत के अन्य क्षेत्रों की नील से 50% अधिक मूल्य पर बिकती थी। यहां क नील इरा होते हुए इटली तक भेजी जाती थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mughal Samrajya Mein Neel Utpadan Ka Sabse Prasidh Kshetra Kaun Tha