मुक्त व्यापार समझौता क्या है?

अफ्रीकी देशों में स्वतंत्र व्यापार (Free Trade) एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर अफ्रीका के तीन प्रमुख व्यापारी गुटों ने 10 जून, 2015 को काहिरा (मिस्त्र) में किए हैं। इसके कार्यान्वित होने से इन तीनों व्यापारिक गुटों– कॉमन मार्केट फॉर ईस्टर्न एंड सदर्न अफ्रीका (COMESA), सदर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्युनिटी (SADC) व ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटी (EAC) का एकीकरण 27 देशों के एक व्यापक त्रिपक्षीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (Tripartite Free Trade Area – TFTA) के रूप में हो जाएगा, जो जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमरीका के नाफ्टा (NAFTA – North American Free Trade Area) व यूरोप के यूरोपीय संघ से भी बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र होगा। तीन पक्षों के इस समझौते है। यह समझौता सम्बन्धित देशों की संसदों के अनुमोदन के पश्चात् ही प्रभावी होगा। समझौते में शामिल 27 देशों में कुछ देश SADC, के कुछ (COMESA) के तथा कुछ EAC के सदस्य हैं (कुछ अफ्रीकी देश इनमें से दो-दो समूहों के सदस्य हैं)। इन 27 देशों में अंगोला, बोत्सवाना, बुरुंडी, कांगो, कोमोरोस, जिबूति, मिस्त्र, इरीट्रिया, इथियोपिया, कीनिया, लिसोथो, लीबिया, मलावी, मॉरिशस, मोजाम्बिक, मैडागास्कर, नामीबिया, रवांडा, सेशेल्स, सूडान, स्वाजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, युगांडा, जाम्बिया, जिम्बाब्वे व दक्षिणी सुडान शामिल हैं।

Useful for Exams : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : mukt vyapar samjhauta kya hai
Tags : मुक्त व्यापार