मूलांक 6 का भविष्य 2022 : बुद्धिमता से निर्णय लेकर कामयाबी मिलेगी

Answer : बुद्धिमता से निर्णय लेकर कामयाबी मिलेगी

जिस व्यक्ति के जन्म की तारीख किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख है, उनका मूलांक 6 बनता है। अंक छह के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो वैभव, सौंदर्य, मिलनसारिता, संगीत कला नाट्य में रुचि प्रदान करते हैं। ये रुचियां इस साल आगे बढ़ेंगी। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करकेआप अपने निर्णयों पर सटीक ढंग से अमल कर पाएंगे। धार्मिक परम्पराओं और समाजिक रीति-रिवाजों का पालन करने पर उसका सुफल भी मिलेगा, विशेष लाभ होने के योग हैं। आपकी वाणी में ओज रहेगा। सभी को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। बड़ों के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार से प्रशंसा पाएंगे। बच्चों के लिए विशेष उपहार खरीदना होगा। पत्नी के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुभ कार्यों के आयोजनका अवसर मिलेगा। यदि प्रेम सम्बंध में हैं, तो विवाह तक बात पहुंचेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अनुकूल समय का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय गुजारने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है, तो महिला कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के काम-काज बढ़ेंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले व्यवहार की आवश्यकता पड़ेगी।

उपाय
गाय को हरा चारा दें।

शुभ रंग : क्रीम, गुलाबी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mulank 6 Ka Bhavishya 2022