मुरलेन राष्ट्रीय बाग कहाँ स्थित है?

(A) नागालैंड
(B) मिजोरम
(C) असम
(D) त्रिपुरा

Question Asked : Bihar Police Sub-Inspector Pre. Exam 2019

Answer : मिजोरम

Explanation : मुरलेन राष्ट्रीय बाग मिजोरम में स्थित है। यह भारत के मिजोरम राज्य के चम्फाई जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश के बीच स्थित होने की वजह से भारत के पूर्वोत्तर कोने में मिजोरम अत्यधिक महत्वपूर्ण राज्य है। मिजोरम का प्राकृतिक सौंदर्य भी काफी खास है और इस क्षेत्र में प्रकृति की विभिन्न छटाएं देखने को मिलती है। यह क्षेत्र विभिन्न प्रजातियों के प्राणियों और वनस्पतियों से संपन्न है। वहीं प्रदेश का क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या करीब 11 लाख है। यहां की मुख्य भाषा मिजो और अंग्रेजी है। यह भारत का 23वां राज्य है, जो फरवरी 1987 में बना. 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक जिला था।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Murlen Rashtriya Baag Kahan Sthit Hai