म्यांमार की सीमा भारत के कितने राज्यों से मिलती है?

(A) 7 राज्यों से
(B) 4 राज्यों से
(C) 5 राज्यों से
(D) 6 राज्यों से

Answer : 4 राज्यों से

Explanation : म्यांमार की सीमा भारत के चार राज्यों से मिलती है। म्यांमार से सटे राज्य हैं– अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम। भारत के पूर्व में स्थित म्यांमार आधिकारिक तौर पर द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ़ म्यांमार के रूप में जाना जाता है, इसकी राजधानी नैप्यीदा है। म्यांमार का क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किमी है। इस देश में बर्मी भाषा का अत्याधिक चलन है, यहां पर प्रमुख रूप से धान की फसल अधिक की जाती है। यहां पर बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म माना जाता है। यह 4 फरवरी 1948 को अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गया था, जिसके बाद यह एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। राज्य का प्रमुख देश का राष्ट्रपति होता है।
Tags : म्यांमार
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Myanmar Ki Seema Bharat Ke Kitne Rajyo Se Milti Hai