नगर निगम का मुखिया कौन होता है?

(A) आयुक्त
(B) मेयर
(C) राज्य सरकार
(D) A और B दोनों

Question Asked : NDA Exam 2019

Answer : आयुक्त और मेयर

Explanation : नगर निगम का प्रशासनिक मुखिया नगर आयुक्त होता है और नगर निगम का निर्वाचित मुखिया मेयर (महापौर) होता है। इसके अलावा नगर निगम में सभी विभागीय अधिकारी जैसे – इंजीनियर, वित्त अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी आदि इसके नियंत्रण और पर्यवेक्षण में कार्य करते हैं। आयुक्त की नियुक्ति राज्य सरकार की जाती है तथा यह सामान्यत: आईएएस या पीसीएस अधिकारी होता है। यह परिषद् तथा स्थायी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी होता है। दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े नगर निगमों में आयुक्त आमतौर पर एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होता है। नगरपालिकाओं में, कार्यकारी अधिकारी समकक्ष पर धारण करते हैं तथा नगरपालिका के समग्र प्रशासन को देखते हैं।

इसके अलावा प्रत्येक पांच वर्ष में नगर निगम का चुनाव आयोजित किया जाता है। जिस तरह पार्षद चुने जाते हैे, उसी तरह मेयर का भी चुनाव होता है। नगर निगम के चुनाव में पार्षदों और मेयर का चुनाव आम जनता के द्वारा किया जाता है। मेयर यानि महापौर शहर का पहला नागरिक होता है। उसके अधिकार कई हैं– जैसे, नगर निगम में होने वाले सभी कार्य मेयर की स्वीकृति के पश्चात ही किये जा सकते है, मेयर की स्वीकृति के बाद ही किसी भी एजेंडे को सदन में रखा जाता है। शहर के विकास के लिए मेयर को दो करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाती है| इस राशि को मेयर अपने वार्ड को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी खर्च कर सकता है। सरकार की ओर से मेयर को लाल बत्ती वाली गाड़ी के साथ एक मेयर हाउस भी प्रदान किया जाता है।
Tags : नगर निगम राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nagar Nigam Ka Mukhiya Kaun Hota Hai