नाटो (NATO) के वर्तमान महासचिव कौन है?

Who is the current Secretary General of NATO?

(A) ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन
(B) हेस्टिंग्स इस्माय
(C) जेन्स स्टोल्टेनबर्ग
(D) जाप डी हूप शेफ़र

Answer : जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (Jens Stoltenberg)

नाटो के वर्तमान महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (Jens Stoltenberg) है। उन्होंने 1 अक्टूबर 2014 को ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन का स्थान ग्रहण किया। जेन्स नॉर्वेयाई राजनीतिज्ञ हैं और वर्ष 2000 से 2001 और बाद में 2005 से 2013 तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। नाटो एक उत्तर अटलांटिक संधि संगठन है। इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 में हुई और मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है। यह एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है, इसे उत्तर अटलांटिक एलायंस भी कहा जाता है। इसके सदस्य देशों की संख्या 29 है। नाटो का उद्देश्य इसके सदस्य राष्ट्रो की राजनीतिक स्वतंत्रता और सैन्य सुरक्षा को बनाये रखना, यूरोप पर आक्रमण के समय अवरोधक की भूमिका निभाना, सोवियत संघ के पश्चिम यूरोप में तथाकथित विस्तार को रोकना, युद्ध की स्थिति में लोगों को मानसिक रूप से तैयार करना और पश्चिम यूरोप के देशों को एक सूत्र में संगठित करना है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Related Questions
Web Title : Nato Ke Vartaman Mahasachiv Kaun Hai