नाटो (NATO) में कितने सदस्य देश है?

How many member countries are in NATO?

(A) 25 सदस्य देश
(B) 27 सदस्य देश
(C) 29 सदस्य देश
(D) 30 सदस्य देश

Answer : 29 सदस्य देश

वर्तमान में नाटो के 29 सदस्य देश हैं–इसके 12 संस्थापक देशों के नाम हैं–अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैंड, इटली, लक्जेमबर्ग, नीदरलैंड, पुर्तगाल तथा नॉर्वे। वर्ष 1949 से 1991 तक नाटो में शामिल किए गए चार देश हैं–यूनान 1952, तुर्की 1952, पश्चिमी जर्मनी 1955 तथा स्पेन 1982। सोवियत रूस के विघटन के बाद इसकी सदस्यता का तेजी से विस्तार हुआ है। बाद में 1991 के बाद शामिल हुए। इसके 13 नये सदस्य देश हैं–चेक गणराज्य 1999, हंगरी 1999, पोलैण्ड 1999, बुलगारिया 2004, एस्टोनिया 2004, लाटविया 2004, लिथुआनिया 2004, रोमानिया 2004, स्लोवाकिया 2004, स्लोवेनिया 2004 तथा अल्बानिया 2009, क्रोसिया 2009 तथा माण्टेनिग्रो 2017। 'नाटो' अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों का एक प्रमुख सैन्य गठबन्धन है। नाटो का पूरा नाम नॉर्थ अटलाण्टिक सन्धि संगठन है। इसकी स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को वाशिंगटन में हुई थी। इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Related Questions
Web Title : Nato Mein Kitne Sadasya Desh Hai