नवपाषाण शब्द का अर्थ क्या है?
(A) पाषाण काल के बाद आने वाला युग
(B) नवीन पाषाण युग
(C) पुरा पाषाण काल वाला युग
(D) ऐतिहासिक काल
Answer : पाषाण काल के बाद आने वाला युग
नवपाषाण शब्द का अर्थ पाषाण काल के बाद आने वाला युग है। इस काल की समय सीमा 3500 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व मानी जाती हैं। यूनानी भाषा में "Neo" शब्द का अर्थ होता है-नवीन तथा lithos शब्द का अर्थ होता है- पाषाण। अतः इन्ही शब्दों को मिलाकर Neolithic शब्द बना है जिसका अर्थ है -नवपाषाण। इस काल की सभ्यता भारत के विशाल क्षेत्र में फैली हुई थी। नवपाषाण या Neolithic शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम सर जान लुबाक ने अपनी पुस्तक प्री-हिस्टारिक टाइम्स में किया था। माइल्स वर्किट ने नवपाषाण काल की शुरुआत उस समय से मानी है जब मानव ने कृषि कार्य करना, पशुओं का पालन करना, पत्थर के औजारों का घर्षण और उन पर पॉलिश करना तथा मृद्भाण्ड बनाना प्रारम्भ कर दिया था। आधुनिक मान्यताओं के अनुसार नव पाषाण शब्द उस संस्कृति का द्योतक है जब यहाँ के रहने वालों ने अनाज उगाकर तथा पशुओं को पालतू बनाकर भोजन के पर्याप्त साधन जुटा लिए थे। तथा एक स्थान पर रहकर जीवन बिताना शुरू कर दिया था तथा प्रस्तर औजारों को अधिक विकसित कर लिया था।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams