नवदाटोली का उत्खनन किसने किया था?
(A) के डी बाजपेयी ने
(B) वी एस वाकंकड़ ने
(C) एच डी सांकलिया ने
(D) मार्टिमर व्हीलर ने
Question Asked : UP Lower (Pre) 2015
Answer : एच डी सांकलिया ने
Explanation : नवदाटोली का उत्खनन एच डी सांकलिया ने किया था। महेश्वर में नवदाटेली का उत्खनन दकन कॉलेज, पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे, एम एस विश्वविद्यालय बड़ौदा तथा मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग ने संयुक्त रूप से एच डी सांकलिया के नेतृत्व में सन् 1952-53 एवं 1953-54 तथा इसके पश्चात् सन् 1957-59 के मध्य में कराया था। इस उत्खनन के फलस्वरूप ताम्र-पाषाणिक काल से लेकर मध्यकाल तक के पांच सांस्कृतिक कालों के विषय में जानकारी प्राप्त हुई है?
1. आद्य ऐतिहासिक (ताम्र पाषणिक) काल (1500-1200 ई. पू.)
2. आरंभिक ऐतिहासिक काल (400-100 ई. पू)
3. आरंभिक ऐतिहासिक काल (100 ई पू 200 ई)
4. परवर्ती ऐतिहासिक काल (200-500 ई.)
5. मध्य (मुस्लिम-मराठा) काल
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams