नवदाटोली (Navdatoli) क्या है?

(A) प्राचीन किला
(B) प्राचीन नृत्य
(C) युद्ध स्थल
(D) प्रागैतिहासिक स्थल

Answer : प्रागैतिहासिक स्थल

नवदाटोली (Navdatoli) एक प्रागैतिहासिक स्थल है। जो मध्य प्रदेश के खारगौन जिले में नर्मदा नदी के दक्षिणी किनारे पर महेश्वर के दूसरी ओर स्थित हैं, जो इंदौर नगर से लगभग 80 किमी दूर है। नवदाटोली के वर्तमान गांव से पश्चिम की दिशा में लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर नवदाटोली का पुरास्थल स्थित है। इस पुरास्थल का उत्खनन एच डी. सांकलिया के नेतृत्व में सन् 1952 से 1957 के मध्य कराया गया। यहां से तांबे की बनी हुई चिपटी कुल्हाड़ी, मछली पकड़ने की कांटियां, कटार तथा चूड़ियां मिली हैं। यहां के लोग जौ, गेहूं, धान, मूंग, उड़द, चना, मसूर तथा मटर की खेती करते थे। गाय, बैल, भैंस, भेड़-बकरी ​आदि का पालन करते थे। यहां की विशिष्ट पात्र परंपरा हल्के लाल अथवा गुलाबी रंग की है जिसके ऊपर काले रंग से चित्रण अभिप्राय संजोये गये थे। इस पात्र परंपरा के विषय में जानकारी सर्वप्रथम नवदाटोली के उत्खनन से प्राप्त हुई थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Navdatoli Kya Hai