नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 17 जून
(C) 18 जुलाई
(C) 28 मई
(D) 20 जुलाई

important-days

Answer : 18 जुलाई

Explanation : नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 18 जुलाई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति के लिये नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिन की यादगार के रूप में मनाया जाता है। जिन्होंने 20वीं शताब्दी को बदला और 21वीं को आकार देने में मदद की। यह दिवस हमें संघर्ष, समाधान, लोकतंत्र, मानवाधिकार, शांति और सुलह की दिशा में काम करने में मंडेला की उपलब्धियों की याद दिलाता है। 'दक्षिण अफ्रीका का गांधी' कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई, 1918 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वे गांधी जी से इतने अधिक प्रभावित थे कि उन्होंने गांधी की विचारधारा से सामंजस्य बनानेवाली समिति को दक्षिण अफ्रीका की जीत का श्रेय दिया था। गांधी की तरह ही मंडेला ने अहिंसा और सत्य के अविभाज्य होने की वकालत की। अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले इस प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति को 1993 में शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया। 95 साल की उम्र में 5 दिसंबर, 2013 को उनका निधन हो गया था। मंडेला के निधन से चार साल पहले 18 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका में मंडेला डे मनाना शुरू हुआ। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के लोग बड़े पैमाने पर सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। वे विश्व शांति के लिए काम करते थे।

बता दे कि नेल्सन मंडेला ने तीन शादियाँ की थी। उनकी पहली शादी 1944 में एवलिन मेस नाम की एक नर्स से हुई थी। उनसे मंडेला को दो बेटा और दो बेटियां हुईं। एक बेटी की पैदा होते ही मौत हो गई थी। मंडेला और मेस 1955 में अलग हो गए। तीन साल बाद औपचारिक रूप से उनका तलाक हो गया। 1958 में मंडेला की शादी सामाजिक कार्यकर्ता विनी मेडिकिजेला से हुई। विनी से मंडेला को दो बेटियां हुईं। जेल से छूटने के छह साल बाद मंडेला का विनी से भी तलाक हो गया। 1998 में उन्होंने ग्रेस मैसल से शादी की। ग्रेस मैसल से उनकी आखिरी शादी थी। ग्रेस मैसल की शादी पहले मोजांबिक के राष्ट्रपति सैमोरा मैसल से हुई थी।
Tags : नेल्सन मंडेला सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nelson Mandela Antarrashtriya Divas Kab Manaya Jata Hai