नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2020 के विजेता कौन है?

(A) मोरिसाना कॉयेट
(B) मारियाना वर्दिनॉयनिस
(C) ग्रेशन डेली
(D) A और B दोनों को

Answer : मोरिसाना कॉयेट और मारियाना वर्दिनॉयनिस

Explanation : नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2020 के विजेता मोरिसाना कॉयेट और मारियाना वर्दिनॉयनिस बने है। गिनीयन डॉक्टर मोरिसाना कॉयेट (Morissana Kouyate) ​​और ग्रीस की मारियाना वर्दिनॉयनिस (Marianna Vardinoyannis) को 2020 नेल्सन मंडेला पुरस्कार (Nelson Mandela Prize) विजेता चुने गये हैं। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे (Tijjani Muhammad-Bande) ने 19 जुलाई 2020 को की। मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वालों को यह पुरस्कार हर पांच साल बाद दिया जाता है।

वर्दिनॉयनिस एक यूनानी परोपकारी हैं। जो पिछले 30 वर्षों से बच्चों को होने वाले कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं और उनकी मेहनत से हजारों बच्चे ठीक हो चुके हैं। वह मानवाधिकारों और बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण के संरक्षण के लिए विश्व पैरोकार भी हैं। वही मोरिसाना कॉयेट एक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वह अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के प्रयासों में एक अग्रणी व्यक्ति माना जाता हैं। वह महिलाओं के खिलाफ हानिकारक पारंपरिक प्रथाओं, विशेष रूप से महिला जननांग विकृति के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख वकील हैं। उन्हें अपने काम के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय मानवीय पुरस्कार मिले हैं।

नेल्सन मंडेला पुरस्कार की स्थापना जून 2014 में महासभा द्वारा की गई थी। जो हर पांच साल में प्रदान किया जाता है। जिन्होंने नेल्सन मंडेला के असाधारण जीवन और सम्मान और सामंजस्य की विरासत का सम्मान करते हुए संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देकर मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित समर्पित किया हो और राजनीतिक बदलाव और सामाजिक बदलाव का सम्मान करते हो। नेल्सन मंडेला पुरस्कार पहली बार 2015 में प्रदान किया गया था।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी नेल्सन मंडेला पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nelson Mandela Prize 2020