न्यूटन का पहला गति नियम किसकी संकल्पना देता है?

(A) ऊर्जा की
(B) कार्य की
(C) संवेग की
(D) जड़त्व की

Answer : जड़त्व की

न्यूटन का पहला गति नियम जड़त्व की संकल्पना देता है। न्यूटन के गति के तीन नियम किसी वस्तु पर लगने वाली बल एवं उस वस्तु की गति के बीच संबंध बताते हैं। गति के प्रथम-नियम के अनुसार, यदि कोई वस्तु स्थिर है, तो स्थिर ही रहेगी। और गतिमान है तो स्थिर वेग से गतिमान ही रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल न लगाया जाए। न्यूटन के अनुसार, पदार्थ का एक प्राकृतिक गुण है, जो उसी गति में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का विरोध करता है, इस गुण को जड़त्व कहा जाता है। न्यूटन का प्रथम नियम 'जड़त्व का नियम' (Law of Inertia) भी कहलाता है।
Tags : सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Newton Ka Pahla Gati Niyam