नीला रंग किसका प्रतीक होता है?

(A) पवित्रता और शांति
(B) एश्वर्य और वीरता
(C) शांति और सतर्कता
(D) उम्मीद और उत्साह

Answer : एकता, शांति, ठंडक, वफादारी और सतर्कता का प्रतीक

Explanation : नीला रंग एकता, शांति, ठंडक, बल, पौरुष, वीर भाव, वफादारी और सतर्कता का प्रतीक होता है। इसके अलावा यह आँखों को खास शांति प्रदान करता है। समुद्र और असमान दोनों का ही रंग नीला होता है और सृष्टि में सर्वाधिक नीले रंग का ज्यादा उपयोग हुआ है। जो मानसिक आराम देने का भी काम करता है। इसकी तरह पश्चिम दिशा का सूचक नीला रंग होता है जो व्यक्तियों के मन की इच्छाओं को उजागर करके उसे ज्ञान और विज्ञान से जोड़ता है। मन की शांति और शरीर की ठंडक देने के लिए नीला रंग बहुत लाभकारी होता है। भगवान शिव को नीलकंठ भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सागर मंथन करने पर उसमें से विष निकला था। यह विष यदि पृथ्वी पर फेंका जाता तो सर्वनाश निश्चित था। जिसके भी पेट के भीतर जाता, वह मर जाता। भगवान शिव ही सर्वसमर्थ थे, जो उस विष को धारण कर सकते थे। उन्होंने विष को अपने कंठ में रखा और नीलकंठ कहलाए।
Tags : नीला रंग
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nila Rang Kiska Pratik Hota Hai