नोबेल पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

What is the prize money given in the Nobel Prize

(A) 5 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन
(B) 7 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन
(C) 8 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन
(D) 9 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन

nobel-prize

Answer : 9 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन (1.12 मिलियन यूएस डॉलर)

नोबेल पुरस्कार में 9 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन की राशि दी जाती है। जो 1.12 मिलियन यूएस डॉलर के बराबर और भारतीय रुपए में 7 करोड़ रुपए से अधिक होती है। इससे पूर्व नोबेल पुरस्‍कार जीतने वालों को 8 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन मिलते थे। सनद रहे कि नोबेल समिति ने 2011 में पुरस्कार राशि को 10 मिलियन से घटाकर 8 मिलियन स्‍वीडिश क्रानर कर दिया था। ऐसा कॉस्‍ट सेविंग्‍स के कारण किया गया था। अब चूंकि फाउंडेशन के पास आवश्‍यश्‍क वित्‍तीय साधन है तो इस पुरस्कार राशि को एक बार फिर बढ़ाने का फैसला लिया गया। नोबेल पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है। दिसंबर 1896 में मृत्यु के पूर्व अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nobel Puraskar Me Kitni Rashi Di Jati Hai