नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है?

Nobel is the first Indian to receive awards

(A) मदर टेरेसा
(B) हरगोविंद खुराना
(C) रवींद्रनाथ टैगोर
(D) सीवी रमण

nobel-prize

Answer : रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore)

Explanation : नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) है। जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया था। टैगोर को वर्ष 1913 में जब ये सम्मान मिला तब वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय थे। प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतकार और चित्रकार रवींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वह बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बाँग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

बता दे कि नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nobel Puraskar Prapt Karne Wala Pratham Bhartiya Kaun Hai