नोबेल शांति पुरस्कार 2019 के विजेता कौन है?

(A) दलाई लामा (तिब्बत)
(B) मलाला युसूफजई (पाकिस्तान)
(C) अबी अहमद अली (इथियोपिया)
(D) नादिया मुराद बासी ताहा (इराक)

Question Asked : CGPSC Prelims Exam 2020 : General Studies-I

Answer : अबी अहमद अली (इथियोपिया)

Explanation : वर्ष 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार अबी अहमद अली (इथियोपिया) को प्रदान किया गया। अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को ये पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग के लिए किए गए उनके प्रयासों (विशेष रूप से शत्रु देश इरीट्रिया के साथ शांति स्थापित करने) के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि अबी अहमद अली ने इरीट्रिया (पड़ोसी देश) के साथ 20 वर्ष से चल रहे युद्ध का अंत किया तथा दोनों देशों ने व्यापार, कूटनीतिक और यात्रा संबंधों को पुन: स्थापित किया तथा हॉर्न ऑफ अफ्रीका (इथियोपिया, इरीट्रिया, सोमालिया, जिबूती) शान्ति और मित्रता का एक नया युग प्रारम्भ किया।
Tags : इथियोपिया नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nobel Shanti Puraskar 2019 Ke Vijeta Kaun Hai