नोकिया कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ कौन है?

(A) पेक्का लुंडमार्क
(B) राजीव सूरी
(C) स्टीफन इलाप
(D) फ्रेडरिक इदेस्ताम

nokia

Answer : पेक्का लुंडमार्क

Explanation : नोकिया कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ पेक्का लुंडमार्क (Pekka Lundmark) है। दूरसंचार नेटवर्क के उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की वैश्विक कंपनी नोकिया ने राजीव सूरी की जगह पेक्का लुंडमार्क को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक नियुक्त करने की घोषणा 2 फरवरी 2020 को की थी। लुंडमार्क 1 सितंबर 2020 से नयी जिम्मेदारी संभालेंगे और तब तक सूरी इस पद पर बने रहेंगे। बता दे कि सूरी नोकिया के साथ 25 साल रहे और अब कोई और काम करना चाहते हैं। उन्होंने कंपनी को अपनी जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा पहले ही जता दी थी। वही वर्तमान में लुंडमार्क एस्पू में ही तेल कंपनी फोर्टम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक है। इससे पहले वह कॉनक्रेन कंपनी के सीईओ थे। लुंडमार्क 1990-2000 के बीच नोकिया में कई पदों पर काम कर चुके हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी समसामयिकी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nokia Company Ke Adhyaksh Aur Ceo Kaun Hai