नूरजहां के पिता का नाम क्या था?

(A) अकबर
(B) शेर अफगान खान
(C) शहरयार मिर्ज़ा
(D) मिर्जा ग्यासबेग

Answer : मिर्जा ग्यासबेग (Mirza Ghiyas Beg)

Explanation : नूरजहां के पिता का नाम मिर्जा ग्यासबेग था। नूरजहां का वास्तविक नाम मेहरुन्निसा था। उसके पिता ने उसका विवाह एक सैनिक 'शेर अफगन' से कर दिया। शेर अफगन की 1607 में मृत्यु के बाद उसकी सुन्दरता और व्यक्तित्व पर मुग्ध जहांगीर ने 1611 में मेहरून्निसा से विवाह कर उसे 'नूरमहल' की उपाधि प्रदान की नूरजहां का इतना प्रभाव था कि उसकी अनुमति के बिना शासन का कोई भी कार्य नहीं हो सकता था। 'नूरजहां' का प्रभाव लगातार बढ़ता ही गया। शासन की वास्तविक शक्ति उसी के हाथ में आ गई। उसने अपने सम्बन्धियों को उच्च पदों पर नियुक्त किया। अब उसी के हस्ताक्षर से सभी शाही फरमान जारी होने लगे। सिक्कों पर उसका नाम अंकित होने लगा। नूरजहां ने अपना एक गुट बनाया लिया था। जिसका शासन में बहुत अधिक प्रभाव था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Noor Jahan Ke Pita Ka Naam Kya Tha