ओडिशा की राजधानी क्या है?

What is the capital of Odisha

(A) भुवनेश्वर
(B) तिरुवनन्तपुरम
(C) पणजी
(D) चेन्नई

Answer : भुवनेश्वर (Bhubaneswar)

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) है। इतिहास प्राचीन काल में उड़ीसा (ओडिशा) कलिंग नाम से विख्यात था। 1 अप्रैल, 1936 को आधुनिक ओडिशा एक अलग प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् जनवरी, 1949 में ओडिशा की सभी रियासतों का ओडिशा राज्य में पूर्ण विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं उत्तर में झारखंड, उत्तर-पूर्व में पश्चिम बंगाल, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में आंध्र प्रदेश तथा पश्चिम में छत्तीसगढ़ है। ओडिशा को चार भौगोलिक क्षेत्रा में बांटा जाता है — तटवर्ती मैदान, मध्वर्ती पर्वतीय एवं उच्च स्तरीय क्षेत्र, केद्रवर्ती पठार तथा पश्चिमी ढलान की भूमि। बंगाल की खाड़ी इसके पूर्व दिशा में स्थित है। इसके तटवर्ती मैदान का निर्माण नदियों द्वारा अपने अपवाह क्षेत्र से लाए गए मलबे से होता है। इस कारण यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ है। तटवर्ती मैदान उत्तर में स्वर्ण रेखा से दक्षिण में रूशीकुल्या नदी तक विस्तृत है। ओडिशा के तटीय मैदान को 'छ: नदियों का उपहार' भी कहा जाता है।
Tags : ओडिशा राजधानी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Odisha Ki Rajdhani Kya Hai