ओडिशा में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) चंबल नदी
(B) महानदी
(C) झेलम नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : महानदी

Explanation : ओडिशा में स्वर्ण रेखा, ब्राह्मणी, महानदी, बूढ़ा बालंगा, वैतरणी, सालंदी, रूशीकुल्या, बहुदा, वंशधारा, नागावली, मचकुंड, सिलेरु, कोलाब, इंद्रावती आदि नदियां बहती हैं। ओडिशा की प्रमुख नदियों को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है—
नदियां, जिनका स्रोत राज्य के बाहर है— स्वर्ण रेखा, ब्राह्मणी एवं महानदी।
नदियां, जिनका स्रोत राज्य के भीतर है— बूढ़ा बालंगा, वैतरणी, सालंदी एवं रूशीकुल्या।
नदियां, जिनका स्रोत राज्य के भीतर है, किंतु वे अन्य राज्यों में भी प्रवाहित होती हैं—बहुदा, वंशधारा एवं नागावली।
नदियां, जिनका स्रोत राज्य के भीतर है, किंतु वे अन्य राज्यों में प्रवाहित नदियों की सहायक नदी हैं— मचकुण्ड, सिलेरु, कोलाब एवं इंद्रावती।
भारत को नदियों के देश कहां जाता है। यहां मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ यानि अपवाह तंत्र हैं– उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा कावेरी महानदी आदी नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Odisha Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai