ओलंपिक झंडे में कितने रिंग्स होते हैं?

(A) 4 रिंग्स
(B) 5 रिंग्स
(C) 6 रिंग्स
(D) 7 रिंग्स

Answer : 5 रिंग्स

Explanation : ओलंपिक झंडे में 5 रिंग्स होते हैं। ओलंपिक ध्वज के मध्य में ओलंपिक प्रतीक के रूप में एक दूसरे से मिले हुए पांच रंगीन चक्रों: नीला, पीला, काला, हरा और लाल को दर्शाया गया है। यह डिजाइन प्रतीकात्मक है, यह ओलंपिकवाद द्वारा संगठित विश्व के पांच महाद्वीपों-अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, आस्टे्रलिया, ओसियाना और यूरोप का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि छ: रंग ऐसे रंग हैं जो वर्तमान में विश्व के सभी राष्ट्रीय ध्वजों पर दिखाई देते हैं। आधुनिक ओलम्पिक खेलों की 20वीं वर्षगांठ पर 1914 कांग्रेस के दौरान इन पांच रिंगों को ओलम्पिक के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया और इसके बाद ये रिंग आधिकारिक ध्वज पर विराजमान हो गईं। इन्हें ओलम्पिक के प्रतीक के रूप में पहली बार 1920 में आयोजित ओलम्पिक खेलों में इस्तेमाल किया गया, जिनका आयोजन बेल्जियम में हुआ।
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Olympic Jhande Mein Kitne Rings Hote Hain