ओलंपिक 2021 में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश कौन है?

(A) चीन
(C) जापान
(B) अमेरिका
(D) भारत

Answer : अमेरिका

Explanation : टोक्यो ओलंपिक 2021 में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश अमेरिका है। अमेरिका ने 39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य पदकों के साथ 113 पदक जीते और प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर चीन रहा जिसने 88 पदक जीते और तीसरे स्थान पर 58 पदक जीतकर जापान पहुंचा। वही, भारत सात पदकों के अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 48वें स्थान पर रहा। भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य जीते। भारत के खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा (स्वर्ण), मीराबाई चानू (रजत), रवि कुमार दहिया (रजत), पीवी सिंधु (कांस्य), पुरुष हॉकी टीम (कांस्य), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य) और बजरंग पूनिया (कांस्य) ने पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एथलेटिक्स (स्वर्ण), वेटलिफ़्टिंग (रजत), कुश्ती (एक रजत, एक कांस्य), हॉकी (कांस्य), बैडमिंटन (कांस्य) और बॉक्सिंग (कांस्य) में पदक हासिल किए।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Olympics 2021 Mein Sabse Jyada Padak Jitne Vala Desh Kaun Hai